फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने को है सेल्फ ड्राइविंग कारों का जमाना

Fri, 03 Feb 2017 05:21 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिना ड्राइवर वाली कार। - फोटो : Tesla
विज्ञापन
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि टेस्ला की कारें पूरी तरह से सेल्फ ड्राइविंग क्षमता से संपन्न हो जाएंगी। जब मास्क से ट्विटर पर यह सवाल किया गया था कि कब तक उनकी ऑटोपायलट फीचर से चलने योग्य बन जाएंगी। इस ट्वीट के जवाब में मस्क ने कहा कि 3 से 6 महीने में ऐसा संभव हो जाएगा।  हालांकि उन्होंने यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं किया कि फुल सेल्फ ड्राइविंग का मतलब क्या है। लेकिन इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो पांचवे लेवल की स्वयं चलने वाली कार की बात कर रहे हैं जिसमें यात्रा के दौरान किसी भी समय ड्राइवर की जरूरत नहीं पड़ती। पिछले साल टेस्ला ने अपनी पूरी रेंज को अपडेट किया था जिससे उससे पांचवे स्तर तक लाया जा सके। इसके तहत कंपनी ने दो अल्ट्रा सोनर सेंसर, 8 कैमरों और रडार को भी बदला था।  
विज्ञापन


 एलन ने स्पष्‍ट किया है कि इन फीचर्स की वजह से अब उनकी कारें उच्च लेवल पर स्‍थापित हो चुकी हैं। नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन को टेस्ला के ऑटो पायलट में कोई कमी नहीं मिली थी जिसके वजह से मॉडल एस के मालिक की जोशुआ ब्राउन की मौत हो गई थी। हाल ही में कंपनी ने एक और मॉडल एस 100 डी को भी बाजार में पेश किया है जो कि एक चार्ज में 470 किलोमीटर की रेंज देती है। एक चार्ज में इतनी दूर जाने वाली यह दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक कार है।

 हालांकि अभी भारत में ड्राइवरलेस कारों के आने में वक्त है, क्योंकि यहां का इंफ्रास्‍ट्रक्चर व अन्य सड़क संबंधी दिक्कतें इस कार के सफल संचालन में बाधा बनती है। लेकिन विदेशों में ऐसी कारें अब जल्द ही नजर आने लगेंगी हालांकि अभी लोग बिना ड्राइवर वाली कार में बैठने में डरते हैं। जैसे-जैसे ये डर जाएगा ड्राइवरलेस कारें धरती पर बर्चस्व बना लेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें