फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki Dzire ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सबसे तेज बिकी एक लाख यूनिट

Tue, 17 Oct 2017 02:45 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
dzire
विज्ञापन
मारुति सुजुकी DZire के नए मॉडल को भारत में मई 2017 में लॉन्च किया गया था। इस कार ने भारत में सबसे तेज 1 लाख यूनिट बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। मारुति सुजुकी डिजायर ने अपनी लॉन्चिंग के मात्र साढ़े पांच महीने के भीतर ही 1 लाख यूनिट बेच डाली। इतना ही नहीं, इस मॉडल ने अगस्त महीने में ही करीब 31 हजार यूनिट बेचने का रिकॉर्ड बनाया था। कार का वेटिंग पीरियड बढ़कर 3 महीने तक हो गया है। यह भी बताते चलें कि एक लाख में से करीब 39 हजार यूनिट की अभी तक डिलीवरी भी नहीं हुई। 
विज्ञापन


फीचर्स की बात करें तो यह एक सेडान कार है जो पुराने मॉडल से 100 किग्रा हल्की है। कम वजन का कारण है कि इसे HEARTEC डिजाइन पर तैयार किया गया है। आगे की तरफ यह दिखने में कुछ हद तक मारुति सुजुकी स्विफ्ट जैसी है। इसमें LED डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, नया ग्रिल दिया गया है। कार का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, मिरर लिंक सपोर्ट करता है। 

पढ़ें: Alto से लेकर Grand i10 तक, इन 5 कारों में आता है मेंटेनेंस का सबसे कम खर्च

कार में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन मिलता है। कंपनी के मुताबिक कार का पेट्रोल इंजन 22 kmpl और डीजल इंजन 28.4 kmpl का माइलेज देता है।  इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 एचपी की शक्ति देता है जबकि 1.3 लीटर फोर सिलेंडर डीजल इंजन 75 एचपी की शक्ति देता है। ये दोनों ही कारें पांच स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प के साथ आ रही है। कार की कीमत 5.45 लाख से 9.41 लाख रुपये एक्सशोरूम है।  सेफ्टी के लिहाज से इसमें ड्राइवर व यात्रियों के लिए एयरबैग्स, ABS, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, हैडलैंप बीम एडजस्टर जैसे फीचर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें