फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गई ऑटोमेटिक गियर वाली Alto K10, जानिए कीमत और खूबियां

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी लिमिटेड ने अपनी बहुप्रतीक्षित छोटी कार अल्टो के10 नेक्स्ट जेनरेशन को बाजार में पेश कर दिया। इसकी शुरुआती कीमत 3.06 रुपए तय की गई है।
विज्ञापन


अल्टो के10 कार में ऑटोमेटिक गियर शिफ्ट वर्जन भी मौजूद है जिसकी कीमत एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 3.80 लाख रुपए है। कंपनी का दावा है कि इस कार के इंजन में पूरी तरह से बदलाव किया गया है और यह कार पिछली के10 की तुलना में 15 फीसदी अधिक माइलेज देगी।

नई अल्टो के10 के पेट्रोल वर्जन की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 3.06 लाख रुपए से 3.56 लाख रुपए तक है। सीएनजी वर्जन की कीमत 3.82 लाख रुपए है और पेट्रोल इंजन वाली ऑटोमेटिक की कीमत 3.80 लाख रुपए है।
विज्ञापन

एक्सटीरियर, इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स

कंपनी ने इस कार को भविष्य की तकनीक वाली वैसी कार के रूप में पेश किया है जिसका इस्तेमाल बाजार के बड़े वर्ग के द्वारा किया जाना है।

अल्टो के10 के एक्सटीरियर और इंटीरियर की बात करें तो कार की लंबाई 3545एमएम, चौड़ाई 1490/1515एमएम (side body moulding), ऊंचाई 1475एमएम, व्हीलबेस, 2360एमएम और ग्राउंडक्लियरेंस 160एमएम है।

नई अल्टो के10 में फ्रंट क्रोम ग्रिल, स्विप्टबैक हेडलैंप्स, आउटडोर हैंडल्स और ORVMs दिए गए हैं।

डुअल-ट्यून इंटीरियर, पियानो फिनिश स्टेरियो फ्रंट पावर विंडो, पावर स्टेयरिंग, म्यूजिक सिस्टम (USB, AUX connectivity) गियर शिफ्ट डिजिटल डिस्‍प्ले और न्यू ‌थ्री स्पोक स्टेयरिंय व्हील दिए गए हैं।

से‌फ्टी फीचर्स की बात करें तो ड्राइवर साइड एयर बैग, चाइल्ड सेफ्टी डोर लॉकिंग, सेंट्रल डोर लॉकिंग, की ऑफ रिमाइंडर और हेडलैंप्स ऑन वॉर्निंग बजर की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

माइलेज और इंजन

इस कार को ‘और अधिक ’ की चाहत रखने वाले वैल्यू फॉर मनी वाले उपभोक्ताओं के लिए तैयार किया गया है। इस मॉडल को विकसित करने में करीब 200 करोड़ रुपए की लागत आई है। कंपनी के एमडी और सीईओ केनिची अयुकावा ने बताया कि या चंद सप्ताह के भीतर मारुति की तीसरी कार जिसके माइलेज को बढ़ाया गया है।

अयुकावा ने बताया कि अल्टो 14 साल पहले लॉन्‍च हुई थी तब से 26 लाख अल्टो बिक चुकी है। सेलेरियो के बाद अल्टो दूसरी कार है जिसमें ऑटो गियर शिफ्ट (एजीएस) की तकनीक लगी है। पेट्रोल वर्जन की माइलेज 24.07 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी की माइलेज 32.26 किलोमीटर प्रति किलो है। कार के छह वेरिएंट हैं और सिर्फ टॉप पेट्रोल वेरिएंट में एजीएस लगा है।

इसमें 998 सीसी का के-नेक्सट इंजन लगा है जो पूरी तरह एल्युमीनियम का होने के कारण हल्का है। 6000 आरपीएम पर 68पीएस का पावर देता है और इसका अधिकतम टॉर्क यानी खींचने की शक्ति 3500 आरपीएम पर 90एनएम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें