फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप की सड़कों पर दौड़ेगी मारुति की यह कार, भारत से होगी निर्यात

Sat, 05 Mar 2016 03:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भारत में जादू चलाने वाली यह मेक इन इंडिया कार पहले जापान और अब यूरोप की सड़कों पर उतरने की तैयारी में है।
  • बलेनो के लेफ्ट हैंड ड्राइव (बायीं ओर स्टीयरिंग वाले) मॉडलों को पोलैंड, जर्मनी, बेल्जियम, स्लोवेनिया और इटली में निर्यात किया गया है।
विज्ञापन
मारुति बलेनो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलेनो भारतीय प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में मारुति सुजुकी के लिए अच्छी सफलता लेकर आई। भारत में जादू चलाने वाली यह मेक इन इंडिया कार पहले जापान और अब यूरोप की सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। यूरोपीय बाजार के लिए कंपनी ने बलेनो का निर्यात शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बलेनो के लेफ्ट हैंड ड्राइव (बायीं ओर स्टीयरिंग वाले) मॉडलों को पोलैंड, जर्मनी, बेल्जियम, स्लोवेनिया और इटली में निर्यात किया गया है। निर्यात की कारों में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। भारत में बलेनो में 1,197सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है जबकि निर्यात की गई बलेनो में 1242सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है।

भारतीय बाजार में बलेनो को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ उतारा गया है। डीजल वेरिएंट में 1.3लीटर इंजन दिया गया है। यह 74बीएचपी की पावर और 190एनएम का टॉर्क देता है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2लीटर का इंजन लगा है। जो 83बीएचपी की पावर और 115एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है।
विज्ञापन


पेट्रोल वेरिएंट में ऑटोमैटिक सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प भी मौजूद है। बलेनो के टॉप वेरिएंट को बाजार में सबसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसकी वजह है दूसरी कारों के मुकाबले कम कीमत में मिलने वाले कई लग्जरी फीचर्स। हाल ही में मारुति ने ऑटो एक्सपो 2016 के दौरान बलेनो का नया वेर‌िएंट भी शोकेस किया है।

इन दिनों मारुति की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा भी काफी चर्चा में बनी हुई है। विटारा ब्रेजा को हाल ही में आयोजित ऑटो एक्सपो-2016 में डिस्प्ले किया गया। शुरु में यह कॉम्पैक्ट एसयूवी केवल डीजल इंजन में उतारी जाएगी। इसके मार्च में लॉन्च होने की संभावना है।

कंपनी पहली बार सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कदम रख रही है। ब्रेजा का मुकाबला मुख्य तौर पर टीयूवी-300 और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से होगा।

ब्रेजा में प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, चौड़े एयरडैम, फॉग लैंप और सिल्वर स्किड प्लेट लगाई गई हैं। इसके अलावा डुअल टोन कलर ऑप्शन, टू-टोन ओवीआरएम, इंटिग्रेटेड टर्न लाइट, बंपर माउंटेड टर्न इंडिकेटर, प्लास्टिक अंडर बॉडी क्लैडिंग और रियर विंडस्क्रीन वाइपर लगाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें