चेन्नई स्थित टू व्हीलर कंपनी टीवीएस मोटर्स हाल में फीनिक्स 125 का अपडेट वर्जन बाजार में उतारा है। साथ ही कंपनी ने यह भी पक्का कर दिया है कि जल्द ही पॉपुलर बाइक टीवीएस विक्टर को दोबारा लॉन्च किया जाएगा।
करीब एक दशक पहले कंपनी ने टीवीएस विक्टर को भारत में लॉन्च किया था। यह भारत में काफी पॉपुलर बाइक रही है।
टीवीएस विक्टर कंपनी की पहली ऐसी बाइक थी, जिसको सुजुकी के ज्वाइंट वेंचर से अलग होने के बाद तैयार किया गया था। यह बाइक पहले 110 सीसी सीसी फोर-स्ट्रोक इंजन में आई थी, लेकिन बाद में इसका 125 सीसी वर्जन भी बाजार में उतारा गया।
इस बार उम्मीद की जा रही है कि यह बाइक स्टार सिटी के 110सीसी के इंजन के साथ आएगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक नई टीवीएस विक्टर के इंजन और डिजाइन के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी नई विक्टर को नए डिजाइन और फीचर्स के साथ उतारेगी।