फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलरशिप ग्राहक संतुष्टि में मारुति शीर्ष पर कायम

Fri, 02 Nov 2012 11:24 AM IST
नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
नये वाहन खरीदारों में सर्विसिंग से जुड़ी सुविधाओं की मांग तेजी से जोर पकड़ने के बीच देश की शीर्ष कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी डीलरशिप स्तर पर ग्राहक संतुष्टि में सबसे आगे है। ग्राहक संतुष्टि का अध्ययन करने वाली कंपनी जेडी पावर एशिया पैसिफिक ने वर्ष 2012 के लिए जारी अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह दावा किया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक नये वाहनों के मालिक डीलरशिप स्तर पर लगातार बेहतर सुविधाओं की चाहत रख रहे हैं और वाहन कंपनियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती है। खास तौर पर गत तीन वर्षों में वाहन मालिकों की यह चाहत जोर पकड़ने लगी है कि उनके वाहनों की सर्विसिंग न केवल कम समय में हो बल्कि उसका स्तर भी बेहतर हो। इसके साथ ही वाहन खराब होने की स्थिति में वैकल्पिक वाहन की सुविधा मुहैया कराने वाली कंपनियों के ग्राहक ऐसी सुविधा नहीं देने वाली कंपनियों के ग्राहकों की तुलना में अधिक संतुष्ट पाये गये हैं।

जेडी पावर एशिया पैसिफिक के कार्यकारी निदेशक मोहित अरोड़ा ने बताया कि लगातार व्यस्त होती जीवनशैली और समय के बढ़ते अभाव ने डीलरशिप अनुभव को बेहतर बनाने की जरूरत पैदा की है। उन्होंने कहा कि अब वाहन मालिक चाहते हैं कि सर्विसिंग और मरम्मत जैसे कामों के लिए डीलरों के पास उन्हें कम से कम समय बिताना पडे़।
विज्ञापन


इस साल मई से अगस्त के बीच 7594 वाहन मालिकों के सर्वेक्षण के आधार पर तैयार इस रिपोर्ट के मुताबिक ग्राहक संतुष्टि के पांच मानकों पर मारुति सुजुकी लगातार 13वें साल शीर्ष पर बनी हुई है। हालांकि महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने डीलरशिप स्तर पर ग्राहकों को संतुष्ट करने के मामले में सबसे ज्यादा सुधार दर्ज किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें