फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में घटे मारुति की दो कारों के दाम, 65 हजार रुपये सस्ती हुई कार

Mon, 23 May 2016 10:53 AM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप दिल्ली-एनसीआर में बड़ी डीजल कार खरीदने की तैयारी में हैं तो यह सबसे अच्छा मौका है। दरअसल मारुति की सियाज सेडान और अर्टिगा के डीजल वर्जन के दाम 69 हजार रुपये तक कम हो गए हैं।
विज्ञापन


कीमतों में यह कटौती दिल्ली सरकार द्वारा वैट में कटौती की वजह से हुई है। दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड कारों के वैट दर में कटौती कर दी है। अब इन कारों पर 24 फीसदी की जगह 12.5 प्रतिशत ही वैट लगेगा।

मारुति सुजुकी की इन दोनों ही कारों के डीजल इंजन में सुजुकी की स्मार्ट हाईब्रिड व्हीकल टेक्नोलॉजी (एसएचवीएस) दी गई है। इन दोनों कारों को ऑड-ईवन नियमों से भी छूट मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत और फीचर्स

वेरिएंट के हिसाब से अब मारुति अर्टिगा की कीमत 51,000 से लेकर 62,000 रुपये तक घट गई हैं। सियाज की कीमत 55,000 से लेकर 69,000 रुपये कम हुई हैं। पहले जहां अर्टिगा का बेस वेरिएंट 7.59 लाख रुपये में मिलता था, वो अब 7.08 लाख रुपये में मिल जाएगा।

इसी तरह टॉप वेरिएंट की कीमत पहले 9.28 रुपये थी, जो अब 8.56 लाख रुपये हो गई है। बात करें मारुति सियाज की तो इसके वीडीआई वेरिएंट की कीमत पहले 8.23 लाख रुपये थी, जो अब 7.68 रुपये हो गई है। टॉप वेरिएंट आरएस भी 10.18 रुपये से 9.49 लाख रुपये पर आ गया है।

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सियाज और अर्टिगा में एक जैसे ही इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 1.4 लीटर का इंजन दिया गया है। जो 92 पीएस की पावर और 130 एनएम का टॉर्क देता है।

डीजल वर्जन में 1.3 लीटर का इंजन दिया गया है। जो 90 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों कारों के पेट्रोल वेरिएंट में 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। डीजल इंजन में एसएचवीएस टेक्नोलॉजी की वजह से सियाज 28.09 किलोमीटर प्रति लीटर और अर्टिगा 24.52 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें