यदि आप अपनी मौजूदा अल्टो, स्विफ्ट, डिजायर, रिट्ज आदि को अपने मनमाफिक लुक देना चाहते हैं, तो यह अब आपके लिए मुमकिन होने वाला है।
12वें ऑटो एक्सपो में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने सभी मौजूदा मॉडलों को नए लुक के साथ पेश किया है। कंपनी के अनुसार उसने सभी मॉडल में कस्टमाइजेशन कर उन्हें नए कलेवर में पेश किया है।
हमारे ग्राहक कंपनी के किसी भी डीलर के पास जाकर अपनी गाड़ी को नया लुक देने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
तस्वीरों में देखें, करिश्माई कारें और साथ में हुस्न का तड़का!
कंपनी ने एक्सपो में अल्टो 800 को ब्राउजर, के-10 को क्रेसेंडो, वेगन आर को एक्सरेस्ट का लुक दिया है। जिसमें सभी मॉडलों में रंग के साथ-साथ स्टीकर, बंपर, लाइट आदि में बदलाव किए गए हैं।
इसी तरह कंपनी ने स्विफ्ट को भी वोल्ट और स्पोर्ट्स नाम से पेश किया है। जिन्हें भी उनके नाम के अनुरूप लुक देने की कोशिश की गई है।
इस कार और बाइक की कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे
कंपनी की इस रणनीति पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मयंक पारीक का कहना है कि यूरोप और दूसरे देशों में अपनी गाड़ी में मनमाफिक बदलाव यानी कस्टमाइजेशन करने का प्रचलन काफी है।
भारत में भी हम अपने ग्राहकों को यह सुविधा देने की कोशिश कर रहे हैं। इसी को देखते हुए कंपनी ने एक्सपो में गाड़ियों को नए लुक देने की कोशिश की है। ग्राहकों के फीड बैक के आधार पर हम मॉडलों में भी बदलाव कर सकते हैं।
4 लाख की मारुति सेलेरिओ, 23 की माइलेज
एक्सपो में मारुति ने अपनी प्रमुख कार डिजायर को ओपुला वेरिएंट के जरिए पेश किया है। जिसमें दो सिलेंडर लगाने का विकल्प दिया गया है। इसी तरह जिप्सी को बड़े पहियों के साथ एस्केपेड नाम दिया गया है। कंपनी ने रिट्ज जुबीलो, एसएक्स-4 स्पोर्ट, अर्टिगा अलटायर आदि को भी पेश किया है।