फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वैरिएंट में लॉन्च हुई Mahindra XUV500, नए फीचर्स के साथ कीमत में भी बदलाव

Thu, 05 Oct 2017 10:23 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Mahindra XUV500 - फोटो : Mahindra
विज्ञापन
घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी कार XUV500 को नया W9 वैरिएंट लॉन्च किया है। यह W8 और W10 वैरिएंट के बीच आता है। महिंद्रा एक्सयूवी500 W9 की कीमत कंपनी ने 15.45 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है।
विज्ञापन


डब्लू9 वेरिएंट में कंपनी ने कई नए फीचर्स जैसे इलेक्ट्रिक सनरूफ, डायनामिक असिस्ट के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा, इकोसेंस तकनीक और डुअल एयरबैग्स दिए हैं। इसके अलावा एंड्राइड ऑटो और इमरजेंसी कॉल के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। कार में कीलैस एंट्री, कार को स्टार्ट और बंद करने के लिए पुश बटन और एबीएस जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

कार का इंजन और अन्य फीचर्स

Mahindra XUV500 - फोटो : Mahindra
इंजन की बात करें तो इसमें 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। 2179 सीसी का यह इंजन 140 bhp की पावर और 330 Nm टॉर्क जेनरेट करता है।  एक्सयूवी 500 डब्ल्यू9 ऑटोमेटिक व मैन्युअल दोनों ट्रांसमिशन में आती है। बता दें कि XUV500 अपने सेग्मेंट की अकेली एसयूवी है जो इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसी महत्वपूर्ण फीचर से लैस है और अब यह फीचर इस कार के दो वेरिएंट (W9 और W10) में उपलब्ध होगा। 

पढ़ें: पता करना है कार या बाइक का Mileage? ये है सबसे आसान तरीका

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के चीफ ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग विजयराम नाकरा ने कहा, "2011 में अपने लांच से लेकर एक्सयूवी 500 नवीन विशेषताएं प्रदान करने में अग्रणी है जो कि इससे लगभग दोगुनी कीमत की गाड़ियां भी दे पाने में असमर्थ हैं। हमें पूरा विश्वास है कि इतनी उत्कृष्ट विशेषताओं को इतनी कम कीमत पर देने से उन ग्राहकों की दिलचस्पी जरूर बढ़ेगी जो 14 से 18 लाख रुपये की एसयूवी चाहते हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें