फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Xylo की जगह महिंद्रा ला रही 7 सीटर TUV300 प्लस, ये होगी कीमत

Tue, 12 Dec 2017 10:00 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mahindra TUV300 Plus
विज्ञापन
घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की अगली लॉन्चिंग TUV300 Plus एमपीवी कार होगी। इसके जरिए कपंनी अपनी Xylo एमपीवी कार को रिप्लेस करेगी। कंपनी इस कार को लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। हाल ही में इस कार को सड़कों पर टेस्टिंग करते देखा गया। फ्रंट और रियर से देखने पर यह कार 5-सीटर टीयूवी300 जैसी ही है। हालांकि कार की लंबाई में इजाफा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हो सकती है कीमत

Mahindra TUV300 Plus
यह कार रियर व्हील ड्राइवन होगी। इसमें वर्तमान टीयूवी300 जैसी कई खूबियां हैं, लेकिन इंजन और गियरबॉक्स को अलग रखा गया है। इस कार में 2 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया होगा, जो 120 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। 

पढ़ें: भारत आई Tesla की पहली इलेक्ट्रिक कार, एक चार्जिंग में चलेगी 470 km

6 गियर का मतलब है कि यह माइलेज काफी अच्छा देगी। हालांकि कार के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं दिया जाएगा। हो सकता है फैमिली कार लेने की सोच रहे ग्राहकों को यह पसंद ना आए, लेकिन कैब ड्राइवर्स के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकती है। कीमत की बात करें तो यह वर्तमान टीयूवी300 से 1 लाख रुपए महंगी हो सकती है। वर्तमान टीयूवी300 की कीमत 7.71 लाख रुपए से शुरू होती है। इस तरह टीयूवी 300 प्लस की कीमत करीब 9 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें