फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द लांच होगी स्कारपियो एलएलई 4x4

Wed, 20 Feb 2013 12:51 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्टी व्हीकल बनाने वाली भारत की अग्रणी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्द ही अपनी पसंदीदा एसयूवी स्कारपियो एसएलई 4x4 को लांच करने वाली है। एक ऑटो वेबसाइट के मुताबिक स्कारपियो के नए मॉडल की बंगलूरू में एक्स शोरूम कीमत 10.72 लाख रुपये होगी। नई स्कारपियो को कंपनी चार वेरिएंट में पेश करेगी, हालांकि अभी कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


स्कारपियो के नए अवतार में नए सेफ्टी फीचर्स जैसे एंटी लॉक ब्रेकिंग (एबीएस), पॉवर आउट साइड मिरर, फ्रंट फॉग लैंप, रियर वाइपर, की-लेस इंट्री, पॉवर विंडोज और सेंट्रल लॉकिंग दी गई है। नई स्कारपियो में वॉयस- मैसेजिंग सिस्टम भी होगा, जो दरवाजा खुला रहने, हैंड ब्रेक के ऑन होने या फिर और अन्य किसी स्थिति में ड्राइवर को बोलकर सूचित करेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक नई स्कारपियो में कंपनी ने कोई भी तकनीकी बदलाव नहीं किया है। इसमें पहले जैसा ही 2.2 लीटर का टर्बो डीजल इंजन है। इसकी अधिकतम क्षमता 120bhp और 290Nm टॉर्क है। अभी तक स्कारपियो के नए अवतार के बारे में कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें