इटालियन स्पोर्ट्स कार कंपनी लेम्बोर्गिनी अपनी रियर व्हील ड्राइव (आरडब्लूडी) बेस्ड ह्यूराकेन एलपी580-2 को 2015-लॉस एंजलिस ऑटो शो में पहले ही दिखा चुकी है।
अब इस स्पोर्ट्स कार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 2.99 करोड़ रुपए (एक्सशोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इस कार से पहले लेम्बोर्गिनी की कारें ऑल व्हील ड्राइव (एडब्लूडी) सिस्टम पर आधारित थी लेकिन पहली बार कंपनी ने इससे समझौता कर केवल रियर व्हील ड्राइव कार को इंडियन ऑटो मार्केट में उतारा है। इस कार मॉडल में रियर व्हील्स पर पावर डिलीवरी होगी।
एक्सटीरियर पर एक नजर डाले तो इसका रिडिजाइन फ्रंट व रियर हैडलाइट्स कार को एक फ्रेश लुक देते हैं। बड़े इनटेक सेक्शन स्पोर्टी, फ्रंट एक्सेल को और बेहतर किया गया है। इंटीरियर में एलपी 580-2 बेल्ट के साथ 12.3-इंच हाई रेज्यूलेशन टीएफटी इंस्ट्रमेंट पैनल दिया गया है।