फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैमबोर्गिनी एवेंटाडोर की बिक्री बढ़ी

Fri, 05 Oct 2012 03:15 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
इटली की कार निर्माता कंपनी लैमबोर्गिनी के एवेंटाडोर LP700-4 मॉडल की बिक्री एक हजार पर पहुंच गई है। एवेंटाडोर लैमबोर्गिनी की अभी तक की सभी कारों में सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली कार है। इसकी खासियत यह है कि यह चंद मिनटों में हवा से बात करने लगती है। एवेंटाडोर महज 2.6 सेकेंड में जीरो से 96 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है।
विज्ञापन


एवेंटाडोर ने अपनी लांचिंग से महज 15 महीने बाद ही बिक्री का यह आंकड़ा छू लिया है। लैमबोर्गिनी ऑटोमोबाइल के सीइओ स्टीफन विनकेलमेन ने बताया कि कंपनी के पास इस मॉडल की अगले 18 महीने की बुकिंग है। इसकी रफ्तार 349 किमी प्रति घंटा की स्पीड तक पहुंच सकती है।

भारतीय बाजार में एवेंटाडोर की एक्स शोरूम कीमत 3.6 करोड़ रुपये है। इसका 6.5 लीटर V12 इंजन 5,500 RPM पर 700 BHP की क्षमता और 689 NM की टॉर्क प्रोड्यूज करने में सक्षम है। एवेंटाडोर के वजन को कम करने के लिए कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। इसके बावजूद इसका वजन करीब 18.14 कुंतल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें