बुगाटी चिरोन ने हाल ही में सबसे कम समय में 0 से 400 किमी/घंटा (249mph) की स्पीड पकड़ने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 3.3 मिलियन डॉलर (करीब 21 करोड़ रुपए) की यह कार 41.96 सेकेंड में इस 400 की स्पीड पर पहुंच कर वापस 0 पर आ गई थी। इस दौरान कार ने करीब 3 किमी. का सफर तय किया। उस समय इस कार को पूर्व फॉर्मूला-1 ड्राइवर जुआन पब्लो मोंटोया चला रहे थे।
पढ़ें: ISI मार्क से लेकर क्वालिटी तक, हेलमेट में होनी ही चाहिए ये 5 जरूरी चीजें
स्पोर्ट्कार बनाने वाली स्विडिश कंपनी Koenigsegg ऑटोमेटिव की कार Agera RS ने बुगाटी चिरोन को पछाड़ दिया है। Koenigsegg Agera RS मात्र 36.44 सेकेंड में 400 की स्पीड पर पहुंच कर वापस 0 पर आ गई। यह बुगाटी की कार से लगभग 5.5 सेकेंड कम रहा।