जीप रैंगलर और प्रीमियम एसयूवी चेरोकी की कार जल्द भारतीय सड़कों पर नजर आने वाली है। फिएट क्रिस्लर ऑटोमोबाइल, प्रेसिडेंट एंड सीईओ ऑफ जीप, माइक मैनले के मुताबिक 2015 में भारतीय बाजार में जीप बिक्री शुरू होगी।
मैनली ने कहा कि मूल रूप से जीप को साल 2013 के अंत तक भारत में उतारने की योजना थी। लेकिन खराब अर्थव्यवस्था और लगातार गिरते रुपए के दाम चलते इस फैसले को रूकना पड़ा। उन्होंने कहा, 'यदि भारत में जीप को सफलता मिलती है, तो वहां स्थानीय तौर पर कार को तैयार किया जाएगा।'