कार कंपनियां अपने गाड़ियों का जो माइलेज ग्राहकों को बताती हैं वह रीयल टाइम सेनारियो में जांचा परखा जाता है, इस माइलेज को कंपनियां एआरएआई प्रमाणित माइलेज कहती हैं। एआरएआई का मतलब होता है ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया। यह एक संस्था है जिससे आंकड़े को कंपनियां जारी करती हैं। यानी कि अगर आपकी गाड़ी का माइलेज 20.3 किमीप्रली कंपनी ने बताई है तो व्यावहारिक तौर पर आपको उतना माइलेज नहीं मिलेगा। लेकिन सवाल उठता है कि हमें अच्छा माइलेज कैसे मिल सकता है। तो हां, अगर आप कुछ चीजों को फॉलो कर लें तो आपकी गाड़ी भले ही बड़े इंजिन वाली ही क्यूं न हो आपको बढ़िया माइलेज जरूर देगी। यहां पर किसी आंकड़े का जिक्र नहीं कर रहा हूं क्यूंकि माइलेज आपके ड्राइविंग स्किल पर निर्भर करता है।
तेज ब्रेकिंग से बचें
कार टिप्स
बहुत से भारतीय ड्राइवरों को नहीं पता है कि तेजी से एक्सीलरेट करना या फिर ब्रेक करने के वजह से कम माइलेज मिलता है। आपको बता दें कि आक्रामक ड्राइविंग-तेजी के साथ ब्रेकिंग या फिर तेजी से गाड़ी को एक्सीलरेट करना ईंधन वेस्ट करने का सबसे आसान तरीका है। ऐसा करके कोई भी अपने गाड़ी से मिलने वाले बढ़िया माइलेज को खराब कर सकता है।
रेडलाइट होने पर बंद कर लें इंजिन
कार टिप्स
जो लोग ऐसा मानते हैं कि बार-बार ब्रेकिंग के दौरान इंजिन न बंद करने से अधिक माइलेज मिलता है यह धारणा एकदम गलत है। इंजिन को बंद करके उसे पुन: शुरू करके आप ज्यादा ईंधन बचाते हैं, इससे साफ है कि आप रेडलाइट पर जब भी रुकें या फिर किसी और वजह से थोड़ी देर के लिए खड़ें हों इंजिन बंद कर लें। दोबारा इंजिन शुरु करने में न तो आपकी बैट्री खराब होती है और न ही गाड़ी के परफॉर्मेंस पर कोई असर पड़ता है।
क्रूज कंट्रोल का करें प्रयोग
कार टिप्स
भारत में अभी भी बहुत से लोगों का अपने क्रूज कंट्रोल का प्रयोग करना नहीं आता। यह फीचर बहुत ही काम का है अगर आपकी कार में क्रूज कंट्रोल है तो लंबी ड्राइविंग के दौरान आप इसका प्रयोग करके अपनी कार से बेहतरीन माइलेज हासिल कर सकते हैं। एक निरंतर स्पीड पर गाड़ी चलाने से आप फालतू की ब्रेकिंग से बचते हैं, साथ ही तय स्पीड को फॉलो भी कर पाते हैं बिना अपने पैरों को दुखाए। क्रूज कंट्रोल ऑन करने का तरीका बहुत आसान है जब आपको पता हो कि अब आप दूर तक सड़क खाली है तो उस समय क्रूज जो आपके दाहिने हाथ पर इंटीकेटर शिफ्टर या फिर बाईं ओर दिए गए वाइपर कंट्रोल के नीचे लगे क्रूज कंट्रोल को दबाकर ऑन कर लें और अपनी गाड़ी को एक्सीलरेट करके अपनी स्पीड पर फिक्स करके क्रूज कंट्रोल को नीचे दबा दें। अब आपकी गाड़ी बिना एक्सीलरेट किए आगे बढ़ती रहेगी लेकिन जैसे ही आप ब्रेक पर पैर रखेंगे आपका क्रूज कंट्रोल डिस्इंगेज हो जाएगा।
80 से 100 किमीप्रघं के बीच करें ड्राइव
कार टिप्स
अगर आपको गाड़ी से मस्ती करनी है तो माइलेज की चिंता छोड़नी पड़ेगी लेकिन अगर आपके लिए माइलेज मायने रखता है तो ध्यान रहे कि गाड़ी के स्पीडो मीटर का कांटा कभी भी 100 के ऊपर न जाए। सबसे बढ़िया माइलेज आपको तब मिलता है जब आपकी गाड़ी 80 से 100 किमीप्रघं के बीच में ड्राइव होती है।
गूगल मैप की बात मानें
कार टिप्स
आजकल ट्रैफिक की बहुत दिक्कत होती है। ऐसे में अगर आप अगर स्मार्टफोन प्रयोग करते हैं तो उस रास्ते पर चलने की कोशिश करें जहां यातायात कम हो। और यह चीज आपको गूगल मैप बता देता है। गाडी स्टार्ट करने से पहले जीपीएस सिस्टम से रूट चेक करके ट्रैफिक जाम से आसानी से बच सकते हैं और वैकल्पिक रास्ते से अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। इससे माइलेज भी बचेगा और समय भी।
सीट से अधिक लोगों को न बिठाएं
कार टिप्स
आपकी गाड़ी में जितने लोगों के बैठने की सीट दी गई है अगर आप उससे अधिक लोगों को उसमें भरेंगे तो 100 फीसदी आपकी गाड़ी का माइलेज कर जाएगा। उदाहरण के तौर पर अगर 20 किलो अधिक वजन रखेंगे तो माइलेज एक फीसदी तक कम हो जाएगा। तो अगली बार जब आप कोई रोड ट्रिप प्लान करें तो इसका विशेष ध्यान रखें आपको अच्छा माइलेज मिलेगा।
टायर प्रेशर रखें दुरुस्त
कार टिप्स
नियमित तौर पर गाडी की सर्विस और टायर में एयर प्रेशर का ध्यान रखकर भी आप अपनी कार से बढिया माइलेज हासिल कर सकते हैं। अधिकतर लोग बढ़िया माइलेज देने वाली कार खरीदना पसंद करते हैं लेकिन आप मानकर चलिए कि आप अपनी ड्राइविंग आदत में बदलाव करके अपनी कार को बढ़िया माइलेज देने वाली कार बना सकते हैं।