फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी किट लगी हुंडई Xcent Prime लॉन्च, कीमत 5.93 लाख रुपए

Tue, 12 Sep 2017 12:22 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
कंपनी इसके साथ 1 लाख किमी. या 3 साल की वारंटी दे रही है।
विज्ञापन
हुंडई एक्सेंट प्राइम CNG भारत में लॉन्च हो गई है। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने इस कार को फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ पेश किया है जो इसे कमर्शियल सेग्मेंट सेडान में सबसे अनोखा बनाती है। हुंडई एक्सेंट प्राइम सीएनजी दो वैरिएंट T और T+ में आती है।
विज्ञापन


पढ़ें: ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती कार, लुक के साथ माइलेज भी शानदार

साउथ कोरिया की कार मेकर कंपनी हुंडई का कहना है कि एक्सेंट प्राइम सीएनजी अपनी क्लास में सबसे ज्यादा वारंटी के साथ आती है। कंपनी इसके साथ 1 लाख किमी. या 3 साल की वारंटी दे रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

क्या हैं कार के फीचर्स

हुंडई एक्सेंट प्राइम सीएनजी दो वैरिएंट T और T+ में आती है।
हुंडई एक्सेंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ आती है। हुंडई एक्सेंट प्राइम सीएनजी मॉडल 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जो 82 bhp की पावर और 114Nm टॉर्क जेनरेट करती है। कार 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आथी है। एक्सेंट प्राइम CNG T की कीमत 5.93 लाख रुपए और एक्सेंट प्राइम CNG T+ की कीमत 6.12 लाख रुपए हैं। 

साधारण वर्जन वाली कार के साथ मिलने वाले फीचर्स के अलावा सीएनजी लगी एक्सेंट प्राइम में बिना किसी अतिरिक्च चार्ज के स्पीड लिमिटिंग फंक्शन (SLF) जैसे फायदे भी दिए जा रहे हैं। इस फीचर का काम कार को 100kmph की स्पीड तक सीमित रखना है। कार का पेट्रोल मॉडल 12-15 किमी/लीटर का माइलेज देता है, वहीं डीजल इंजन वाली एक्सेंट प्राइम 15-20 KMPL का माइलेज देती है। हालांकि सीएनजी किट के साथ कितना माइलेज मिलेगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें