भारतीय बाजार में नेक्स्ट जेन आई20 की कामयाबी के बाद कार कंपनी हुंडई ने हैचबैक कार का क्रॉसओवर वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इतना ही नहीं कंपनी ने नई आई20 की रोड टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। यह कार अभी बाजार में लॉन्च नहीं की गई है। कंपनी मार्च या अप्रैल 2015 तक भारत में इस कार को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में ट्विटर पर नई हुंडई आई20 की कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया गया है।
इन तस्वीरों से कई दिलचस्प चीजें सामने आई हैं जैसे कार का नाम आई20 एक्टिव (i20 Active) तय किया गया है। हुंडई आई20 क्रॉस (i20 Crossover) के नाम से जानी जाने वाली यह कार हुंडई एलीट आई20 हैचबैक के प्लेटफॉर्म पर आधारित है।
आई20क्रॉस कार चेन्नई स्थित प्लांट में बनाई जाएगी और पूरी दुनिया में यहां से निर्यात भी की जाएगी।
कार के दामों की बात करें तो रेगुलर आई20 के मुकाबले इस कार के दाम 50-75 हजार रुपए ज्यादा हो सकता हैं।