फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुंडइ i10 का स्पेशल एडिशन लांच, बुकिंग शुरू

Thu, 21 Feb 2013 05:52 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ कोरियाई कार निर्माता कंपनी हुंडइ ने अपनी पसंदीदा हैचबैक कार i10 का स्पेशल एडिशन पेश किया है। कंपनी ने i10 के स्पेशल एडिशन को 'आइटेक' नाम दिया है। हुंडइ का दावा है कि आइटेक i10 नए फीचर्स के साथ लोगों को बेहद पसंद आएगी। हालांकि कंपनी ने इसमें अंदर और बाहर केवल कॉस्मेटिक चेंज किया है, इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


नई आइटेक i10 में नए फीचर्स जैसे रियर व्यू पार्किंग कैमरा, स्टीयरिंग में ब्लूटूथ कंट्रोल और बॉडी ग्राफिक्स इसके लुक को दमदार बनाते हैं। स्पेशल एडिशन आइटेक i10 बाजार में 1.1 लीटर इरा और 1.2 लीटर मैग्ना वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी ने i10 के नए मॉडल की कीमतों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

कार जानकारों को उम्मीद है कि स्पेशल एडिशन मौजूदा मॉडल से करीब 3,0000 रुपये तक महंगा होगा। हुंडइ ने कार को अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित करते हुए कहा कि i10 के 12 लाख से भी ज्यादा ग्राहकों क लिए खुशी का मौका है। हुंडइ ने अपने सभी शोरूम पर नई कार की बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें