फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई10 और 20 के बाद धूम मचाने आएगी ग्रांड आई10

Fri, 09 Aug 2013 10:38 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर बढ़िया हैचबेक कार लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। ह्युंडई अपनी कम कीमत की नई कार सितंबर में लॉन्च करने वाली है।
विज्ञापन


दरअसल कंपनी इसे ग्लोबल डेब्यू से पहले ही भारत में उतारने की योजना बना रही है। इससे पहले इसे फ्रेंकफर्ट मोटो शो में पहले लॉन्च किया जाना था।

महंगी गाड़ियों की खूबी अब ऑल्टो में भी

हुंडई की इस नई कार के इंजन की बात की जाए तो ये डीजल और पेट्रोल दोनों में मौजूद होगी। हालांकि डीजल इंजन की कमी आई10 में खलती थी।

हुंडई की ये ग्रांड आई10 कई गजब के फीचर्स के साथ आ रही है। जो पिछली आई10 की तुलना में कहीं अलग है। इसमें रियर एसी वेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक ओवीआरएम, हाईट एडजस्टेबल ड्राइविंग सीट, रिवर्सिंग कैमरा जैसे कई आधुनिक फीचर्स हैं।

आज लॉन्च होगी स्कोडा की नई ऑक्टिविया

सुरक्षा के मद्देनजर कार में एयर बैग और एबीएस जैसे फीचर्स लगाए गए हैं। ग्रांड आई10 का व्हीलबेस पिछली आई10 से ज्यादा बड़ा है। इसके अलावा स्पेस के मामले में भी ये ज्यादा बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



















इंजन के मामले में इसमें 1.1 लीटर यू2 डीजल और 1.2 लीटर कापा पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 4.5-5 लाख रुपए होगी। इस नई ग्रांड आई10 की सीधी टक्कर, टॉप सेलिंग स्विफ्ट और ट्योटा इटिओस लाइव से होगी।

ग्रांड आई10 चार अलग अलग मॉडल मैगना, स्पोर्ट्ज, अस्टा, अस्टा (ओ) में उपलब्ध होगी। फिलहाल मारुति स्विफ्ट को कितनी टक्कर दे पाएगी ये देखना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें