फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Creta एसयूवी कार को हुंडई ने किया अपग्रेड, लुक में किए गए ये बदलाव

Wed, 01 Nov 2017 04:25 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
hyundai creta
विज्ञापन
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट में हुंडई क्रेटा काफी पॉपुलर कार है। हुंडई चाहती है कि यह कार अपने प्रतिद्वंदि मॉडल से किसी मामले में पीछे ना रहे। यही वजह है कि कंपनी ने चुपके से इस कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर को अपग्रेड कर दिया है। 
विज्ञापन


पढ़ें: एलॉय व्हील या स्पोक व्हील? जानिए आपकी बाइक के लिए क्या होता है बेहतर

यह एसयूवी कार अब नई 'Earth Brown' डुअल टोन स्कीम और ब्लैक रंग वाली रूफ में आई है। कोरिया की इस कार निर्माता कंपनी ने red passion और phantom Black कलर ऑप्शन को बंद कर दिया है। भारत में इस कार की हर महीने 9 हजार से ज्यादा यूनिट बिकती हैं।
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

hyundai Creta
हुंडई क्रेटा के इंटीरियर को अपग्रेड करते हुए केबिन को ल्यूरेक्स ब्राउन कलर दिया गया है। सीटों के फैबरिक के साथ कलर भी बदला गया है। इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करता है। कार में keyless एंट्री, कार शुरू या बंद करने के लिए पुश बटन और ऑटो क्लाइमेट जैसे फीचर्स भी हैं। इंजन की बात करें तो कार में पहले वाला ही 1.6 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन लगा है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें