फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार कम तो बैट्री, स्पीड तो पेट्रोल से चलने वाली कार

Mon, 10 Feb 2014 02:48 PM IST
दिलीप चतुर्वेदी/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बैट्री की कारों के बारे में तो आपने बहुत सुना और देखा होगा। अब कुछ ऐसी कारें भी बाजार में आने को तैयार हैं, जो शुरू में तो बैट्री से ही चलेंगी, लेकिन जैसे-जैसे रफ्तार पकड़ेंगी खुद ब खुद पेट्रोल पर आ जाएंगी।
विज्ञापन


ऐसी कारें न केवल पेट्रोल की खपत कम करेंगी बल्कि पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने में मददगार साबित होंगी। यहां चल रहे 12वें ऑटो एक्सपो में इन हाइब्रिड कारों ने खूब धूम मचा रखी है।
ऑडी कार का मजा 37 हजार में!अभी अपने देश में इस तरह की कारें मार्केट में नहीं आई हैं। हां, जापान में जरूर ऐसी कारें चल रही हैं। रविवार को होंडा ने ऐसी ही एक हाइब्रिड कार ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित की। यह कार जापान में 30 किमी प्रति लीटर की एवरेज दे रही है।
विज्ञापन

इस कार और बाइक की कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे
इस कार की विशेषता यह है कि जब तक यह 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, तब तक बैट्री पर चलेगी। 40 किमी से ऊपर की रफ्तार होने पर यह पेट्रोल मोड पर आ जाएगी। इतना ही नहीं 40 किमी से ज्यादा की रफ्तार होते ही इसकी बैट्री भी चार्ज होने लगेगी।

ब्रेक लगने पर यह फिर खुद ब खुद बैटरी मोड पर आ जाएगी। इस तरह यह कार न केवल पर्यावरण हितैषी है बल्कि पेट्रोल की खपत कम करने में भी मदद करेगी। इस कार में 2.4 लीटर (2400 सीसी) का इंजन है जो छह सिलेंडर वाला है।
करिश्माई कारों के साथ हुस्न का तड़का!इसके अलावा ऑटो एक्सपो में होंडा ने एक्सएस-1 प्रदर्शित की है, जो भविष्य की कॉन्सेप्ट कार है। टोयोटा ने हाइब्रिड कार केमरी और प्रियस प्रदर्शित की हैं। ये दोनों कार भी 40 किलोमीटर तक पेट्रोल खर्च नहीं करेंगी और बैटरी से ही चलेंगी।

एकोर्ड (होंडा)
अभी सिर्फ जापान में चल रही है। यहां पर यह ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित की गई है। कंपनी इसके बारे में लोगों से राय ले रही है। इसकी कीमत अभी तय नहीं की गई है।
विज्ञापन


केमरी और प्रियस (टोयोटा)
कंपनी ने ये कारें बनाई हैं लेकिन अभी लांच नहीं की हैं।

एक्सयूवी 500 (महेंद्रा)
महेंद्रा भी हाइब्रिड कार लांच करने जा रही है। कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

फ्रेंड मी (निसान)
भविष्य की इस कार पर काम चल रहा है। फीडबैक लिया जा रहा है। इसके बाद ही यह तय होगा कि इसे कब बाजार में उतारा जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें