फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में भी खरीद सकते हैं सस्ती कार, बस इन बातों का रखना होगा ध्यान

Mon, 15 Jan 2018 10:24 AM IST
ऑटो न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
buying new car
कहा जाता है कि कार खरीदने का सबसे अच्छा समय दिसंबर होता है। इस समय कार कंपनियां और डीलरशिप ईयर एंड डिस्काउंट ऑफर पेश करते हैं। जनवरी से अधिकतर कार कंपनियां अपने मॉडल्स की कीमतों में इजाफा कर देते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि जनवरी में भी कैसे खरीदें सस्ती कार
विज्ञापन

ध्यान रखनी होगी ये बातें

2 of 5
Buying new Car
दरअसल कई डीलरशिप हैं जो 2017 में बने मॉडल्स पर डिस्काउंट और अलग-अलग प्रकार के फायदे दे रही हैं। आमतौर पर ये फायदे एक्सचेंज ऑफर के रूप में मिलते हैं। उदाहरण के तौर पर एक टोयोटा डीलरशिप ने बताया कि उनके यहां 2017 के मॉडल्स पर एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। 
विज्ञापन

3 of 5
buying new car
इसके तहत किसी भी कंपनी की पुरानी कार एक्सचेंज करने पर बेहतर फाइनेंस स्कीम दी जा रही है। इसके अलावा ग्राहक अपने स्तर पर भी मोल-भाव कर दाम में कटौती या डिस्काउंट ले सकते हैं। हालांकि 2017 मॉडल की कार खरीदने से पहले कुछ बाते ध्यान रखना भी जरूर है। 

4 of 5
नई कार खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
इसके अलावा ग्राहक अपने स्तर पर भी मोल-भाव कर दाम में कटौती या डिस्काउंट ले सकते हैं। हालांकि 2017 मॉडल की कार खरीदने से पहले कुछ बाते ध्यान रखना भी जरूर है। 2017 मॉडल तभी खरीदें अगर कार को कई सालों तक चलाने का इरादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Buying a New Car
अगर आपका इरादा एक या दो साल बाद ही कार बेचने का है तो बता दें कि 2017 मॉडल होने के कारण इसकी रिसेल वैल्यू प्रभावित होगी। ध्यान रखने वाली बात यह है कि 2017 मॉडल की  कार खरीदने का मतलब है कि जनवरी में ही आपकी कार को एक साल पुराना माना जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें