ऑटो एक्सपो के बाद ऑटो कंपनियां अब नया ऑटो शो के तैयारियों में लग चुकी है। होंडा की नेक्स जेनरेशन की कार होंडा सिविक टाइप आर काफी चर्चा में है।
कंपनी ने इस कार जेनेवा में होने वाले मोटरशो पेश करेगी। होंडा ने कुछ दिन पहले ही नई होंडा सिविक टाइप आर की एक इमेज जारी की है। होंडा सिविक टाइप आर दुनिया की सबसे शानदार हैचबैच कारों में से एक है और इसे अब तक की सबसे बढ़िया फ्रंट-वील-ड्राइव कार माना जाता है।
ये पेन ड्राइव है आपके मोबाइल के लिए खासअभी इस कार की चौथी जेनरेशन मौजूद है जो बिक रही है। कंपनी इसके नए वर्जन पांचवी जेनरेशन की बिक्री 2015 में शुरू करेगी। कंपनी इस कार को सबसे पहले दो हफ्ते बाद शुरू होने जा रहे जेनेवा मोटर शो में दुनिया के सामने पेश करेगी।
तस्वीर पर नजर डालें तो इसके बड़े टायर्स और बड़े सा रियर स्पॉइलर पर नजर जाती है। खास बात यह है कि टेल लैंप्स स्पॉइलर में ही लगे हुए हैं।
गर्ल्स और ब्वॉयज के लिए सुजुकी की ये चार नए मॉडल्स2015 होंडा सिविक टाइप आर में 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 300PS की पावर और 400Nm का टॉर्क पैदा करेगा।
0-100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ने में कार को सिर्फ 6 सेकंड्स का वक्त लगेगा।