फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा ने लांच किया ब्रीयो का नया अवतार

Wed, 08 May 2013 08:56 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
होंडा कार्स इंडिया ने अपनी पसंदीदा हैचबैक कार ब्रीयो का नया वेरिएंट पेश किया है। कार के नए अवतार में कंपनी ने कुछ बदलाव के साथ इसे पहले से ज्यादा आरामदायक बनाया है।
विज्ञापन


ब्रीयो के नए वर्जन में मौजूदा कार से बेहतर सेफ्टी फीचर और ड्राइवर सीट की ऊंचाई को एडजस्ट करने का सिस्टम है। इसके साथ ही इसमें पीछे के कांच पर डिफॉगर लगा है।

नई ब्रीयो हैचबैक को छह वेरिएंट पेश किया गया हैं। विभिन्न वेरिएंट की कीमत 4.12 लाख रुपये से लेकर 6.13 लाख रुपये के बीच है।

कार में 4 सिलेंडर वाला 1.2 लीटर का आइ-वीटीईसी पेट्रोल इंजन है। ड्राइवर सीट एडजस्टर से आप सीट को अपनी सुविधा के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।

ब्रीयो के नए वेरिएंट की घोषणा करते हुए होंडा कार्स इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एंड सेल्स) जनेश्वर सेन ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में ब्रीयो ने होंडा के साथ 32,000 ग्राहकों को जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेन ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि नई ब्रीयो पहले से ज्यादा आरामदायक साबित होगी। नई ब्रीयो के साथ कंपनी 2 साल का मेंटीनेंस पैकेज मुफ्त दे रही है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें