फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेज की बढ़ती मांग के चलते बढ़ेगा प्रोडक्शन

Tue, 30 Jul 2013 05:25 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी नई लॉन्च कार अमेज की बढ़ती मांग को देखते हुए होंडा इंडिया अपनी इस नई सेडान का प्रोडक्शन बढ़ाएगा। फिलहाल अमेज पर 4 से 5 महीने की वेटिंग हैं।
विज्ञापन


नई सेडान अमेज की सफलता और बढ़ती मांग के कारण ग्राहकों को कार मिलने में 4 से 5 महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। कंपनी इसी लंबे वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए अमेज का प्रोडक्शन बढ़ाएगी।

इस पूरे मामले में होंडा इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी ज्ञानेश्वर सेन ने जानकारी दी कि बढ़ती मांग को देखते हुए हम अमेज के प्रोडक्शन को बढ़ाने जा रहे हैं। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्लांट की तीसरी पाली की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल 440 अमेज का प्रतिदिन उत्पादन हो रहा है। जिसे कंपनी बढ़ाना चाहती है। इसी के मद्देनजर कंपनी तीसरी पाली शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


कंपनी का लक्ष्य है कि इस 4 से 5 महीने की बुकिंग को वह 2 से 3 महीने तक करना चाहते हैं। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी 5500 कार प्रति महीने बेच रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें