फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ciaz और Verna को पछाड़ साल 2017 में सबसे ज्यादा बिकी ये सेडान कार

Wed, 03 Jan 2018 02:47 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Honda City
विज्ञापन
जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा 1998 से भारत में सिटी सेडान कार की बिक्री कर रही है। होंडा सिटी को देश में 20 साल हो चुके हैं। बाजार में कई प्रतिद्वंदि आ जाने के बाद भी इस कार ने अपनी पकड़ मजबूत बताई हुई है। यहां तक की साल 2017 में मारुति सुजुकी सियाज और हुंडई वरना को पछाड़कर होंडा सिटी सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार बनी है। 
विज्ञापन


होंडा ने साल 2017 में सिटी सेडान की 62,573 यूनिट बेची। वहीं मारुति सुजुकी सियाज की 47,114 यूनिट ही बिक पाई। तीसरे नंबर पर हुंडई वरना रही। नई हुंडई वरना अगस्त 2017 में लॉन्च की गई थी। यह तेजी से बाजार में पकड़ बना रही है हालांकि होंडा सिटी को पीछे छोड़ने में नाकाम रही है।  
विज्ञापन

कार की कीमत और फीचर्स

Honda City
होंडा सिटी की हर महीने औसतन 4000 यूनिट बिकती हैं। अकेले दिसंबर में ही इसकी 4300 यूनिट बिकीं। फरवरी 2017 में कंपनी ने होंडा सिटी को के फीचर्स और लुक को अपडेट किया था। होंडा सिटी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 117 बीएचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 7 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कार 18 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। कार की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपए से शुरू होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें