आखिरकार ग्राहकों का इंतजार खत्म करते हुए अमेरिकन ऑटो कंपनी ने अपनी कॉम्पेक्ट एसयूवी ईकोस्पोर्ट का अपग्रेड वर्जन देश में लॉन्च कर दिया। नई ईकोस्पोर्ट के पेट्रोल बेस वेरिएंट की कीमत 6.79 लाख रुपए (एक्सशोरूम, दिल्ली) रखी गई है।
विज्ञापन
इस कार में किए गए प्रमुख बदलावों के रूप में इसके इंजन को शामिल किया गया है जो फोर्ड के हाल ही में हुए लॉन्च फोर्ड फीगो एस्पायर और फीगो हैचबैक में देखे जा चुके हैं। साथ ही कुछ एक्सटीरियर-इंटीरियर में बदलाव करके इसे एक रिफ्रेश लुक देने का प्रयास किया गया है।
एक्सटीरियर में नएपन की बात करें तो इसका नया रंग गोल्डन ब्रॉन्ज प्रभावित करता है जो पहले फिएस्टा में भी देखा जा चुका है लेकिन डीआरएलएस को ऑप्शन के तौर पर जोड़ा गया है जो पहले केवल एक्सेसरीज़ में शामिल किया हुआ था।
विज्ञापन
पावर
पावर स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसे एक डीजल और दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसके डीजल मॉडल में 1.5-लीटर टीडीएसआई इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 98.6 बीएचपी (100 पीएस) पावर के साथ 205 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.5-लीटर टीआई-वीसीटी इंजन और पिछले वेरिएंट की तरह इस बार भी 1.0-लीटर इकोबूस्ट इंजन उपयोग में लिया गया है जो क्रमश: 110.5 बीएचपी (112 पीएस) और 123.3 बीएचपी (125 पीएस) पावर जनरेट करने में सक्षम होगा।