फोर्ड ने अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी ईकोस्पोर्ट लॉन्च कर दी है। देश में पहली बार लॉन्चिग को ऑनलाइन प्रदर्शित किया गया।
कंपनी ने इसकी कीमत 5.59 लाख रुपए रखी है।
लॉन्चिग के वक्त कंपनी के प्रेसीडेंट और सीईओ एलन मुलाली ने बताया की यह कार 7 रंगों में उपलब्ध होगी। इस कार में माइक्रोसॉफ्ट की ओर से तैयार सिंक (बोलने पर काम करने वाला फीचर) दिया गया है। भारत में किसी भी कार में यह सुविधा नहीं है।
निसान NH79 जल्द लांच होगी
ईकोस्पोर्ट के कुछ खास फीचर-
- ईकोस्पोर्ट तीन तरह के इंजन 1.0 लीटर ईकोबूस्ट, 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल में उपलब्ध होगी।
- पेट्रोल इंजन कार मैन्युअल और ऑटोमैटिक, दोनों तरह के ट्रांसमिशन में उपलब्ध है।
- इस कार में खास सेफ्टी फीचर लगे हैं और स्टोरेज स्पेस ज्यादा कंफर्टेबल हैं।
- कार के एक्सटीरियर की बात करें तो फ्रंट लुक अच्छा है, कंपनी ने पूरी तरह से स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की है।
- इसमें पुश टॉर्क, की-लैस एंट्री और माइक्रोसॉफ्ट की ओर से तैयार सिंक (बोलने पर काम करने वाला फीचर) दिया गया है।
- कार में विजुअल डिस्प्ले के साथ दिए गए रियर पार्किंग सेंसर की मदद से कार को आसानी से पार्क किया जा सकता है।