फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया में 4 मार्च को लांच होगी इकोस्पोर्ट!

Thu, 28 Feb 2013 12:24 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्ड की कॉम्पैक्ट एसयूवी 'इकोस्पोर्ट' को इंडियन ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित करने के बाद इसका भारतीय कार प्रेमियों के बीच ब्रेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अब जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने जा रहा है और फोर्ड अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी इकोस्पोर्ट को 4 मार्च को लांच करने की तैयारी कर रही है। हालांकि नई लांचिंग को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


मार्च की लांचिंग की खबर सुनकर कुछ जानकारों का यह भी मानना हैं कि फोर्ड ने अभी तक कार की प्री-बुकिंग शुरू नहीं की है, इसलिए कंपनी अपनी कार को अप्रैल में ही लांच करेगी। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि बड़ी कंपनियों ने आम बजट के चलते अभी तक टाल रखा था, इसके बाद कारों की लांचिंग शुरू कर दी जाएगी।

आम बजट में कार निर्माता कंपनियां कुछ राहत की उम्मीद लगाए बैठी हैं। पहले भी हम आपको बता चुके हैं कि फोड का इकोस्पोर्ट को आकर्षक कीमत में लांच करने का प्लान हैं। नई एसयूवी के बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 5.5 लाख से 6 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। यदि इकोस्पोर्ट को 5.5 लाख रुपये की कीमत में लांच किया जाता है तो इसका दाम रेनो डस्टर से करीब 1.5 लाख रुपये तक कम होगा।
विज्ञापन


हाल ही में फोर्ड इंडिया ने अपने ट्वीट में भी कहा था कि कंपनी जल्द ही कोई बड़ी घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिससे इकोस्पोर्ट की लांचिंग की उम्मीदें बढ़ गई है।

इंडियन मार्केट में कुछ डीलर्स की तरफ से 50,000 रुपये के भुगतान पर इकोस्पोर्ट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू कर दी गई है। कॉम्पैक्ट एसयूवी तीन तरह के इंजन ऑप्शन 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो डीजल और 1.0 लीटर इकोबूस्ट इंजन में बाजार में आएगी।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें