फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्चिंग से पहले ही फोर्ड EcoSport फेसलिफ्ट का कमाल, चंद घंटो में बुक हो गए सारे मॉडल

Mon, 06 Nov 2017 04:22 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Ford EcoSport facelift
विज्ञापन
फोर्ड इकोस्पोर्ट के फेसलिफ्ट वर्जन ने लॉन्चिंग से पहले ही कीर्तिमान स्थापित किया है। 5 नवंबर को इस कार की ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई थी। कंपनी ने 24 घंटो के लिए सीमित 123 यूनिट रखी थी। हालांकि 24 घंटे तो दूर ग्राहकों ने बुकिंग शुरू होने के चंद घंटों के भीतर ही इन सभी यूनिट को बुक कर लिया। 
विज्ञापन


पढ़ें: तस्वीरों में देखिए Renault Captur एसयूवी का शानदार लुक, क्रेटा और XUV500 को देगी टक्कर

इस कार की लॉन्चिंग 9 नवंबर को होगी और ऑनलाइन बुकिंग करने वाले ग्राहकों को सबसे पहले डिलिवरी दी जाएगी। यह बुकिंग 10 हजार रुपए से की जा रही थी। कंपनी फेसलिफ्ट वर्जन में कार के लुक में बदलाव के अलावा नए फीचर्स जोड़ने जा रही है। नई कार की कीमत 7.5 लाख रुपए से 11 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा पसंद किया गया ये मॉडल

Ford EcoSport Facelift
अधिकतर ग्राहकों ने EcoSport फेसलिफ्ट का टॉप टाइटेनियम प्लस वैरिएंट बुक किया। इसमें 1.5 लीटर तीन सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 123 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है और 17 Km/L का माइलेज देता है। कार के नए लाइटिंग ब्लू कलर को भी ग्राहकों ने काफी पसंद किया है। 

बदलाव की बात करें तो इसमें हेक्सागोनल ग्रिल, नया हेडलैंप, रिडिजाइन फ्रंट बंपर और फॉग लैंप दिए गए हैं। कार के एलॉय व्हील को भी बदला गया है। कार के इंटीरियर में भी काफी बदलाव किया गया है। सेंट्रल कंट्रोल को नया लेआउट दिया गया है और पहले से बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इंस्ट्रूमेंट कल्चर और स्टीयरिंग व्हील को भी बदला गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें