फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्ड और होंडा ने दिखाई तेजी, बाकी सुस्त

Wed, 02 Jan 2013 12:37 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कारों की बिक्री के मामले में दिसंबर 2012 कुछ खास अच्छा नहीं रहा। फोर्ड और होंडा को छोड़कर अन्य कंपनियों के बिक्री आंकड़े उत्साहजनक नहीं रहे। फोर्ड की बिक्री जहां 42 फीसदी से अधिक बढ़ी, वहीं होंडा की बिक्री में चार गुना से अधिक का इजाफा हुआ। महिंद्रा की बिक्री में भी 6 फीसदी की वृद्धि हुई। दूसरी ओर, जनरल मोटर्स की बिक्री में करीब 22 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। हुंडइ की बिक्री में भी 2 फीसदी की गिरावट आई।
विज्ञापन


देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकार्प की दिसंबर 2012 में बिक्री मामूली रूप से बढ़कर 5,41,615 पर रही। दिसंबर 2011 में यह आंकड़ा 5,40,276 रहा था। कंपनी का कहना है दिसंबर में आमतौर पर बिक्री सुस्त रहती है, क्योंकि अधिकांश ग्राहक नए साल में वाहन खरीदते हैं। देश की दूसरी सबसे बड़ी का कार निर्माता हुंडइ मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की दिसंबर 2012 में बिक्री 2.48 फीसदी गिरकर 47,833 इकाई रह गई।

हुंडइ ने दिसंबर 2011 में 49,050 वाहनों की बिक्री की थी। घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 9.55 फीसदी घटकर 26,697 रह गई, जो 2011 दिसंबर में 29,516 दर्ज की गई थी। हालांकि, समीक्षाधीन माह में कंपनी का निर्यात 8.20 फीसदी बढ़कर 21,136 इकाई हो गया, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 19,534 इकाई रहा था। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड की बिक्री दिसंबर 2012 में चार गुना बढ़कर 4,242 इकाई हो गई। दिसंबर 2011 में कंपनी ने 1,072 वाहनों की बिक्री की थी।
विज्ञापन


समीक्षाधीन माह के दौरान कंपनी की सेडान सिटी की बिक्री 1,442 और स्मॉल कार ब्रीयो की बिक्री 2,286 दर्ज की गई। महिंद्रा की दिसंबर 2012 में बिक्री 5.92 फीसदी बढ़कर 45,294 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी ने दिसंबर 2011 में 42,761 वाहनों की बिक्री की थी। समीक्षाधीन माह में कंपनी की घरेलू बिक्री 6.06 फीसदी बढ़कर 42,307 इकाई हो गई।

जनरल मोटर्स की बिक्री दिसंबर 2012 में 21.82 फीसदी गिरकर 7,067 इकाई रह गई। दिसंबर 2011 में कंपनी ने 9,039 वाहनों की बिक्री की थी। कार निर्माता फोर्ड की दिसंबर 2012 में बिक्री 42.2 प्रतिशत उछलकर 10,899 इकाई हो गई। जबकि इससे पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की बिक्री 7,663 रही थी। दिसंबर 2012 में घरेलू बाजार में कंपनी ने 6,517 वाहन बेचे।

जबकि दिसंबर, 2011 में यह आंकड़ा 5,978 रहा था। हालांकि, समीक्षाधीन माह में कंपनी का निर्यात 160 फीसदी तक बढ़कर 4,382 कारों का रहा, जो दिसंबर 2011 में महज 1,685 रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें