फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान मोटर्स और फिएट मिलकर ला रहे है ये कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार कंपनी हिंदुस्तान मोटर्स (एचएम) भारतीय कार बाजार में कुछ समय से मुश्किल परिस्थितियों से गुजारी है। लेकिन कंपनी फिर से जोरदार वापसी करने की पूरी कोशिश में है।
विज्ञापन


कंपनी आगे साल की में अपनी नई कॉम्पेक्ट कार पेश करने वाली है। इसके साथ ही कंपनी इंडियन ऑटो एक्स पो में सब4 मीटर की शानदार एंबेसडर भी पेश करेगी।

साथ ही दिलचस्प बात ये है कि हिंदुस्तान मोटर्स (एचएम) अपनी फ्लैगशिप कार एंबेसडर में मल्टीजेट डीजल इंजन देने के लिए इतालवी कार कंपनी व इंजन आपूर्तिकर्ता फिएट से बातचीत कर रही है।
होंडा के बाद हीरो की नई साथी ये इटैलियन कंपनी
फिएट का 1.3 लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन काफी लोकप्रिय है और भारत की कुछ सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में इसी इंजन का इस्तेमाल किया जाता है।

हिंदुस्तान मोटर्स की मौजूदा एंबेसडर में 1.5लीटर का इंजन इस्तेमाल होता है। कंपनी की इच्छा नए 1.3 लीटर इंजन को मौजूदा एंबेसडर मॉडल व अपनी आगामी कारों में इस्तेमाल करने की है।
विज्ञापन

देश में सिर्फ सलमान खान के पास है ये बाइक
कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुका यह इंजन 75 बीएचपी-190 एनएम टॉर्क व 90 बीएचपी-200 एनएम टॉर्क के दो विकल्पों में उपलब्ध है।

इसमें और भी कई खूबियां हैं, जिनमें ईंधन की किफायत, कम आवाज, गाड़ी ज्यादा तेज चलना आदि शामिल हैं।
देखें, 5.75-20 लाख रुपए की ट्रायम्फ 10 नई बाइक्स
अगर हिंदुस्तान मोटर्स व फिएट के बीच मल्टीजेट इंजन की आपूर्ति को लेकर कोई करार होता है, तो एंबेसडर में परंपरागत 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन के स्थान पर एक आधुनिक डीजल इंजन ग्राहकों को मिल सकेगा।
विज्ञापन


इस करार का आगे क्या होता है इस पर हमारी नजर जरूर रहेगी और आपको खबर मिलती रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें