फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गई फिएट पुंटो इवो, जानिए पेट्रोल और डीजल मॉडल की कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिएट ऑटोमोबाइल्स इंडिया ने अपनी बहु प्रत्याशित कॉम्पैक्ट कार पुंटो 2014 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई कार को पुंटो इवो के नाम से लॉन्च किया है। दिल्ली शोरूम पर नई फिएट पुंटो इवो पेट्रोल वैरियंट की कीमत 4.55 से 7.19 लाख रुपए और फिएट पुंटो इवो डीजल की कीमत 5.27 से 7.19 लाख रुपए है।
विज्ञापन


कंपनी ने यह कार मारुति सुजुकी स्विफ्ट, हुंडई आई20 और होंडा ब्रिओ की टक्कर में पेश की है। पुंटो इवो एक स्टाइलिश और प्रीमियम हैचबैक कार है जिसको इटैलियन डिजाइन के साथ पेश किया गया है।

फिएट इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेश नागेश बसावनहल्ली ने कहना है कि कंपनी ने इस कार को भारतीयों की जरूरत और भारतीय स्थिति के अनुरूप तैयार किया है। कंपनी भारतीय बाजार में अपना पोर्टफोलियो मजबूत करती रहेगी।
विज्ञापन


बसावनहल्ली ने बताया कि इस समय कंपनी के पास 23 राज्यों के कुल 93 शहरों में 116 आउटलेट्स हैं।

इंजन

फिएट पुंटो इवो हैचबैक कार पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट में उपलब्‍ध है। पेट्रोल मॉडल 1.2 लीटर और 1.4 लीटर फायर पेट्रोल के साथ दौड़ती है, जबकि डीजल मॉडल 1.3 लीटर एमजेडी पावरट्रेन इंजन के साथ काम करती है।

1.2 लीटर गैसोलीन इंजन 67बीएचपी पावर और 96एनएम टॉर्क जनरेट करता है जबकि पेपीयर 1.4 लीटर इंजन 88.8बीएचपी पावर और अधिकतम 115एनएम टॉर्क जनरेट करता है।

कार का स्टैंडर्ड डीजल मॉडल 75बीएचपी पावर और 200एनएम टॉर्क देने में सक्षम है।
विज्ञापन

फिएट पुंटो इवो के 7 वैरियंट की कीमतें

पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ कंपनी ने फिएट पुंटो इवो के 7 वैरियंट उतारे हैं। पुंटो में इस कार सेगमेंट का सबसे शानदार ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है। 16 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

फिएट पुंटो इवो पेट्रोल वैरियंट
फिएट पुंटो इवो एक्टिव-4.55 लाख रुपए
फिएट पुंटो इवो डायनेमिक-5.12 लाख रुपए
फिएट पुंटो इवो इमोशन-6.65 लाख रुपए

फिएट पुंटो इवो के डीजल वैरियंट
फिएट पुंटो इवो एक्टिव डीजल-5.27 लाख रुपए
फिएट पुंटो इवो डायनेमिक डीजल-6.21 लाख रुपए
फिएट पुंटो इवो इमोशन डीजल- 6.83 लाख रुपए
फिएट पुंटो इवो स्पोर्ट 90 एचपी डीजल-7.20 लाख रुपए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें