फिएट ऑटो कंपनी भारत में अपनी कारों और कारोबार दोनों को लेकर काफी आक्रमक हो चली है। कंपनी देश में न सिर्फ नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है बल्कि डीलर्स की संख्या में इजाफा करने वाली है।
फरवरी 2014 में होने वाले ऑटो एक्सपो शो में फिएट शानदार एसयूवी ब्रांड जीप, नए लुक के साथ लीनिया, अबर्थ पुंटो और इसके अलावा एक-दो अन्य प्रोडेक्ट पेश करेगी।
जीप की कैटागरी में इटैलियन कंपनी शेरोकी और रेंगुलर दो एसयूवी कार लॉन्च करेगी। शहरी सड़कों पर एसयूवी पसंद करने वालों के लिए शेरोकी खास जीप है जबकि रेंगुलर ऑफ रोड ड्राइविंग पसंद करने वालों को आकर्षित करेगी।
अगर अफवाहों पर ध्यान दिया जाए तो एक खबर ये भी है कि कंपनी 2015-16 में जीपस्टर नाम से एक कॉम्पैक्ट एसयूवी भी लॉन्च करने की तैयारी में है।
कंपनी इस कॉम्पैक्ट कार को जेनेवा में होने वाले मोटर शो में प्रदर्शित करेगी।