बाइक प्रियों के लिए ये नया साल ढेर सारी अच्छी खबरों भरा हुआ है। इन अच्छी खबरों में से एक खबर ये है कि अमेरीकन मोटरसाइकिल कंपनी इंडियन मोटरसाइकिल भारत में अपनी शानदार क्रूजर बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है।
कंपनी 22 जनवरी को दिल्ली में एक इवेंट करने वाली है जिसके लिए कंपनी लोगों को निमंत्रण भेज चुकी है। हालांकि कंपनी ने अभी इस बात को साफ नहीं किया है कि 22 जनवरी को कंपनी क्या लॉन्च करने वाली है।
बजाज ने भी की तैयारी, तीन नई सुपर बाइकलेकिन इस बात की उम्मीद है कि कंपनी क्रूजर बाइक के तीन बड़े मॉडल क्लासिक, विंटेज और चीफटैन को पेश कर सकती है।
ये तीन बाइक थेंडर स्ट्रोक इंजन 111 पर दौड़ी है जो 1720सीसी वी-ट्विन और 7 स्पीड गियर बॉक्स के साथ काम करती है।
इसके अलावा अन्य स्पेसिफिशन भी लगभग एक जैसे ही है, हां बाइक लुक और डिजाइन में एक-दूसरे से अलग हैं।
ये बाइक भारत में हार्ले डेविडसन बाइक को कढ़ी चुनौती देने वाली हैं। भारत में हार्ले डेविडसन के पास क्रूजर बाइक की काफी लंबी रेंज है जो अलग-अलग कीमत में मौजूद हैं।
इंडियन बाइक अपनी बाइक की कीमत से हार्ले डेविडसन को मुकाबला दे सकती है।