कार की बिक्री बढ़ाने के लिए फिएट एक नई स्कीम लेकर आई है। अब आप फिएट की किसी भी कार को तीन रात तक टेस्ट ड्राइव के लिए ले जा सकते हैं।
आमतौर पर 20-30 मिनट तक मिलने वाली टेस्ट ड्राइव के नियम को बदलते हुए फिएट ने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक बढ़िया तरीका खोज निकाला हैं। आप फिएट कार को तीन रात तक किसी भी जगह पर लेकर जा सकते हैं।
आपको बस जगह की सूचना आदि फिएट को मुहैया करानी होगी। इसके अलावा फिएट ग्राहकों को एक्सचेंज स्कीम की तहत एक लाख रुपए तक का फायदा और बुकिंग पर कई एश्योर्ड गिफ्ट भी देगी।
जल्दी करें इन कारों पर है भारी छूट
कार देखो वेबसाइट के मुताबिक कंपनी ग्राहकों के लिए क्विक चैकअप सर्विस भी लाई है। इसके अनुसार फिएट के ग्राहक फिएट पिट्स शॉप पर जल्दी अपनी कार चैक करा सकते हैं। ये सर्विस आपके शहर के अलावा दूसरे और शहरों में भी मिलेगी, जहां के लिए आप सफर पर निकले हैं।
महंगी गाड़ियों की खूबी अब ऑल्टो में भी
फिएट के अधिकारियों का इस पर कहना है कि "फिएट हमेशा से अपने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए दशकों से समर्पित रही है। दरअसल इन सब स्कीम और ऑफर का मकसद उपभोक्ताओं के मन में फिएट कार को लेकर सकारात्मक भाव पैदा करना है।"