फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आपकी कार रखेगी ड्राइवर की हरकतों पर नजर

Thu, 08 Jan 2015 09:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कार चलाते समय ड्राइवर का ध्यान भटकने या झपकी लेने जैसी हरकतों की वजह से अक्सर दूसरे लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। दुर्घटना में लोगों को जान तक गंवानी पड़ जाती है।
विज्ञापन


इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के मकसद से ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ‘सीइंग मशींस’ ने एक तकनीक ईजाद की है। जिसके जरिए कार ही ड्राइवर पर नजर रख सकेगी और किसी तरह की लापरवाही की स्थिति में ड्राइवर को सतर्क कर सकेगी।

वैसे कई कारों में पहले से ऐसे सेंसर और कैमरे लगे हैं, जो ड्राइवर की नजर में नहीं आने वाली चीजों की पहचान कर उन्हें सावधान करते हैं। मगर इन सेंसर और कैमरों की कार के बाहर नजर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के अंदर की गतिविधियां उनकी पकड़ से दूर रहती है। नई तकनीक से ड्राइवर की आंखों और चेहरे के हाव-भाव पर नजर रखी जा सकेगी, ताकि सतर्क किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें