जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज इस साल भी अपने इजाफे की रफ्तार को बरकरार रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
इस साल भारत में करीब 8 नई कारें लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी की ग्रोथ बरकरार रखने की योजना का हिस्सा है। नए कार मॉडल के अलावा कंपनी इस साल देश के छोटे शहरों में भी नेटवर्क को बढ़ाएगी।
इस तरह बढ़ाएं कार और बाइक का माइलेजमर्सिडीज बेंज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ एबरहार्ड केर्न ने का कहना है, "2013 मर्सिडीज बेंज के लिए भारत में सबसे सफल साल रहा। पिछले साल के मुकाबले 2013 में हमारी बिक्री 32 फीसदी बढ़ी। 2014 में हमने दोहरे अंक को छूने का लक्ष्य रखा है।'
उन्होंने कहा कि ग्रोथ की रफ्तार बरकरार रखने के लिए कंपनी भारत में नए प्रॉडक्ट्स पेश करेगी। केर्न ने कहा, '2014 में पिछले साल जितनी ही कारें पेश की जाएंगी।' कंपनी ने 2013 में 8 कारें पेश की थीं। केर्न ने कहा कि नई लॉन्च के बारे में कंपनी जल्द फैसला करेगी।
लो आ गई पावर स्टेयरिंग के साथ नई टाटा नैनोइसमें स्पोर्ट्स यूटिलिटी वीइकल (एसयूवी) जीएलए और सेडान सीएलए क्लास शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कॉम्पैक्ट लग्जरी एसयूवी सेगमेंट काफी तेजी से बढ़ रहा है।
मर्सिडीज बेंज इंडिया के सीएमडी के मुताबिक, भारत में नेक्स्ट जेनरेशन कॉम्पैक्ट एसयूवी भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में किसी भी तरह की समय सीमा बताने से इनकार कर दिया।
मर्सिडीज बेंज ग्लोबल लेवल पर नई जेनरेशन सी-क्लास सेडान भी लॉन्च करेगी। यह पूछे जाने पर क्या कंपनी ने ए-क्लास या बी-क्लास कॉम्पैक्ट कार की लोकल एसेंबलिंग का फैसला किया है, केर्न ने कहा कि इस बारे में अब तक फैसला नहीं हुआ। हालांकि, कंपनी भारत में ज्यादा मॉडल एसेंबल करने पर विचार कर रही है।
होंडा सिटी डीजल लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमतकंपनी फिलहाल सी, ई और एस क्लास सेडान को एसेंबल करती है, जबकि एमएल और जीएल मॉडल एसयूवी उसके पुणे स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बनते हैं।
कंपनी ने पिछले साल कुल 9,003 कार की बिक्री है और इस साल कंपनी अपनी दो कॉम्पैक्ट कारों मॉडल ए क्लास और बी क्लास के जरिए कामयाबी की राह देख रही है।
केर्न के मुताबिक देश में बिक्री के आधार पर कंपनी में कॉम्पैक्ट कार का हिस्सा 20 फीसदी है।