फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीमत में डस्टर को टक्कर देगी फोर्ड इकोस्पोर्ट

Mon, 26 Nov 2012 05:11 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के मौके पर भारतीय बाजार में लांच होने वाली कॉम्पैक्ट suv (स्पोटर्स यूटिलिटी व्हीकल) फोर्ड इकोस्पोर्ट के कीमत में रेनो डस्टर से कम होने की उम्मीद की जा रही है। रिनॉल्ट ने डस्टर को इसी साल जुलाई में लांच किया था, suv सेग्मेंट की इस कार को कार प्रेमियों के बीच अच्छा रिस्पांस मिला है। भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट suv का बाजार तेजी के साथ बढ़ रहा है।
विज्ञापन


मौजूदा साल में पेश हुई suv रेनो डस्टर और महिंद्रा क्वांटो की बिक्री की आंकडों पर नजर डालने से साफ है कि कॉम्पैक्ट suv के नए सेग्मेंट को कार प्रेमियों में खूब पसंद किया गया है। भारत में अभी लांच नहीं हुई फोर्ड की 'इकोस्पोर्ट' को दुनियाभर में खूब पसंद किया जा रहा है। इकोस्पोर्ट के भारतीय बाजार में अगले साल के शुरू यानी जनवरी में लांच होने की उम्मीद की जा रही है।

फोर्ड की नई कार के आने के बाद घरेलू बाजार में और प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है। जानकारों का मानना है कि इकोस्पोर्ट की सीधी टक्कर रेनो डस्टर से है। डस्टर पूरी तरह से suv सेग्मेंट की कार तो नहीं है, लेकिन इसने अपने सेग्मेंट की कारों में कम समय में ही झंडे गाड़ दिए हैं। अक्टूबर और नवंबर के दौरान डस्टर सबसे ज्यादा बिकने वाली पांच suv कारों में से एक है।
विज्ञापन


इकोस्पोर्ट फोर्ड की फिएस्टा की तरह B3 प्लेटफार्म पर आधारित है। यूरोपीय बाजार में लांच हुई इकोस्पोर्ट में 1 लीटर का इकोबूस्ट इंजन है। इकोबूस्ट इंजन को इंजन टेक्नोलॉजी इंटरनेशन मैग्जीन की तरफ से साल 2012 के सबसे बेहतरीन इंजन का अवार्ड मिल चुका है। कंपनी की तरफ से नई कार की कीमतों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है, इसकी कीमत डस्टर से कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें