फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्सिडीज और बीएमडब्लू लांच करेंगी हैचबैक कारें

Mon, 26 Nov 2012 05:10 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
हैचबैक कारों के बढ़ते बाजार को देखकर जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनियां इस सेग्मेंट में नई कारें उतारने की तैयारी में हैं। बीएमडब्लू ने ए-क्लॉस और मर्सिडीज-बेंज ने वन-सीरीज हैचबैक कार को अगले साल लांच करने की घोषणा की है। ऑडी इंडिया ने अभी A3 की लांचिंग के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे इस बार ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित करेगी।
विज्ञापन


भारतीय ऑटो बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए ऑडी A3 के जल्द ही लांच होने की उम्मीद की जा रही है। जर्मन निर्माताओं की हैचबैक कारों की घोषणा के बाद उम्मीद की जा रही है कि इससे कार कंपनियों की बिक्री में तेजी आएगी। इसके साथ ही ऑडी Q3 के मुकाबले बीएमडब्लू X1 को भी नए अवतार में लांच करने की तैयारी में है। बीएमडब्लू X1 भारतीय बाजार में कंपनी की इंट्री लेवल कार है।

मर्सिडीज अपनी इंट्री लेवल B-क्लॉस कार को पहले ही पेश कर चुकी है, अब कंपनी A-क्लॉस की लांचिंग की तैयारी कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे जुलाई तक भारतीय बाजार में पेश कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें