फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बाजार में छूट और ऑफर की बहार

Wed, 26 Dec 2012 01:14 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
साल के अंतिम कुछ दिन नई कार खरीदने के लिए अच्छा मौका साबित हो सकते हैं। कारों की बिक्री में आ रही गिरावट को थामने के लिए लगभग सभी कार निर्माता कंपनियां अच्छे ऑफर और छूट की पेशकश कर रही हैं। नए साल में सभी कंपनियां दाम बढ़ाने का संकेत भी दे चुकी हैं।
विज्ञापन


मारुति, हुंडइ, टाटा मोटर्स, फॉक्सवेगन और टोयोटा से लेकर मर्सिडीज तक की कारों पर 10 हजार रुपये से लेकर छह लाख रुपये तक के छूट व ऑफर दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि पुराने मॉडलों के अलावा कंपनियां हाल में लांच हुए मॉडलों पर भी डिस्काउंट दे रही हैं। बिक्री बढ़ाने और कारों की इनवेंट्री निकालने के लिए कंपनियों के अलावा डीलर भी अपनी तरफ से छूट दे रहे हैं।

गत अक्तूबर में लांच हुई टाटा की मांजा क्लब पर 50 हजार रुपये तक ऑफर है जबकि दिसंबर ऑफर के तहत टाटा की आरिया पर डेढ़ लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। हुंडइ भी दिसंबर ऑफर के तहत अपनी छोटी कार इऑन पर 30 हजार, i10 पर 53 हजार और सोनाटा पर 76 हजार रुपये तक की बचत का ऑफर दे रही है। जनरल मोटर्स भी भारत के अपनी सबसे सस्ती कार शेवरले स्पार्क पर 40 हजार रुपये का ऑफर और कारपोरेट डिस्काउंट की पेशकश कर रही है।
विज्ञापन


ऑफर और डिस्काउंट की इस होड़ में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति भी पीछे नहीं है। कंपनी ए-स्टार, रिट्ज, एस्टिलो, वेगनआर और sx4 पर 10 हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक की छूट और सिर्फ एक रुपये में इंश्यारेंस जैसी पेशकश कर रही हैं। छूट के मामले में लग्जरी कार निर्माता सबसे आगे हैं। डीलरों से मिली जानकारी के अनुसार, बीएमडब्लू के विभिन्न मॉडल्स पर 1 से 6 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

वहीं, मर्सिडीज बेंज कुछ वेरिएंट पर दो लाख रुपये का नगद डिस्काउंट और 1.5 लाख रुपये का पेट्रो कार्ड दिया जा रहा है। फॉक्सवेगन की पसात डीजल के हाइलाइन मॉडल पर डीलर 2.30 लाख रुपये का नगद डिस्काउंट दे रहे हैं। उधर, बैंकों ने भी कार लोन का पोर्टफोलियो बढ़ाने के लिए ऑटो लोन की ब्याज दरों में छूट देने के साथ-साथ प्रोसेसिंग फीस और ऑन रोड प्राइस में भी छूट दे रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें