कार कंपनी निसान कम कीमत की कारें पेश करके बाजार पर अपना कब्जा करना चाहती है। कंपनी विकासशील देशों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना की योजना बना रही है। जिसके लिए कंपनी ने डैटसन ब्रांड की तैयारी की है।
भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया और रशिया ऐसे देश हैं जहां लोगों हाई टेक और मंहगी कारों के बजाय किफायती बजट की कारें अधिक पसंद करते हैं।
गो (Go) हैचबैक कैटागरी में डैटसन की कार होगी जो 2014 की शुरुआत में भारत में पेश होगी। इसके बाद Go+ MPV जो अगले साल के अंत तक आएगी।
पहली बार टाटा नैनो में एक जबर्दस्त ट्विस्ट
निसान 2016 तक में अपने 7 प्रोडक्टस लॉन्च करेगी, जिनमें 3 मॉडल पर डैटसन की मोहर होगी। डैटसन का तीसरा मॉडल एक छोटी कार होगी। जिसकी कीमत 2-3 लाख रुपए तक होगी।
यह कार टॉप सेलिंग कार मारुति सुजुकी अल्टो के प्रतिद्वंद्वी के रूप में मुश्किलों पैदा कर सकती है।
मारुति ए-स्टार की जगह लेने आ रही है ये छोटी कार
कंपनी इस छोटी कार की एक महीने में 8-9 हजार यूनिट बेचने का लक्ष्य लेकर चल रही है। हुंडई ईऑन कार की बिक्री प्रति महीने इतनी ही है जबकि मारुति अपनी अल्टो की बिक्री प्रतिमाह 20 हजार करती है।
निसान मोटर इंडिया वाइस प्रेसीडेंट अजय रघुवंशी का कहना है, " पहली कार Go लॉन्च होगी फिर Go+ और इसके बाद एक और छोटी कार लॉन्च होगी जो अल्टो के सेगमेंट में होगी। लेकिन ये सबसे डैटसन Go की बिक्री पर भी निर्भर करता है।"