निसान कार कंपनी जल्द ही अपनी छोटी हैचबैक कार के डैटसन गो के साथ भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है।
हाल ही में डैटसन गो को टेस्ट ड्राइव के दौरान चेन्नई की सड़कों पर दौड़ते हुए देखा गया है। दिखने में यह काफी हद तक मारुति अल्टो 800 की तरह लगती है जबकि फीचर्स मामले में एक दम अलग है।
टाटा नैनो के बाद टाटा की एक और सीएनजी कार
इसके फीचर्स काफी कुछ आई10 और मारुति की बंद हो चुकी कार ए-स्टार की तरह हैं।
निसान की नई पेशकशः डैटसन गो
इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है जो पावरफुल होने के साथ-साथ इंधन के मामले में काफी किफायती भी है। इसमें 5 स्पीड मेन्युअल गियर बॉक्स दिया जा रहा है।
111 किमी का माइलेज देती ये कार
डैटसन गो हैचबैक में बैठने के लिए काफी स्पेस दिया गया है। कंपनी इस कार को कीमत 4 लाख रूपए के अंदर लॉन्च कर सकती है।