फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्च से पहले ही लोगों के दिलो-दिमाग पर छा गई ह्यूंडई क्रेटा

Thu, 16 Jul 2015 12:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ह्यूंडई मोटर की ग्लोबल एसयूवी क्रेटा लांच होने से पहले ही लोगों के दिलोदिमाग पर छा गई है। क्रेटा का लांच आगामी 21 जुलाई को किया जाना है, लेकिन अब तक 10,000 लोगों ने इस गाड़ी को खरीदने में अपनी दिलचस्पी दिखा चुके हैं।
विज्ञापन


आगामी 21 जुलाई को क्रेटा का नई दिल्ली में वैश्विक लांच किया जा रहा है। ह्यूंडई मोर्ट्स इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राकेश श्रीवास्तव के मुताबिक मात्र 10 दिन पहले क्रेटा का टीजर अभियान शुरू किया गया और 10 दिनों के दौरान 10,000 से अधिक ग्राहकों ने क्रेटा की खरीदारी को लेकर दिलचस्पी दिखाई है।

वहीं पिछले 10 दिनों में क्रेटा को लेकर 28,500 पूछताछ की गई। श्रीवास्तव के मुताबिक ग्राहकों ने जो ह्यूंडई के इस उत्पाद को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है, क्रेटा ग्राहकों की उम्मीद पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

भारत के बाद विश्व भर में उतरेगी क्रेटा

उन्होंने कहा कि ग्लोबल एसयूवी क्रेटा ह्यूंडई मोटर में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है और यह भारत के बाजार के लिए एक सफल कहानी होगी।

भारत में लांच के बाद क्रेटा को विश्व भर में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑटो कारोबार में सुस्ती के बावजूद ह्यूंडई की कार बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

ऐसा इसलिए हो रहा है कि ह्यूंडई ग्राहकों से पूरी तरह से जुड़ी हुई है और उनकी हर जरूरत को समझती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत युवाओं का देश है और ह्यूंडई अपने सभी उत्पाद युवाओं की पसंद व जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बना रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें