फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की ईएमआई नहीं देना चाहते तो पढें ये खबर

Thu, 11 Jul 2013 03:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई के कारण आप अपने घर का बजट नहीं बना पा रहे हैं और कार लेने का आपका सपना, सपना ही रह गया है तो आपके लिए अच्छी खबर है।
विज्ञापन


कार का सपना पूरा करने में एक विज्ञापन कंपनी आपकी मदद कर सकती है। आपकी कार की ईएमआई अब एक विज्ञापन कंपनी देगी।

विज्ञापन कंपनी ड्रीमर्स मीडिया एंड एडवर्टाइजिंग कंपनी एक ऐसी अनूठी योजना लेकर आई है जिसके तहत आपको अपनी कार पर कुछ विज्ञापन लगाने होंगे और तीन साल तक की ईएमआई ये कंपनी चुकाएगी।

विज्ञापन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनिस मोहम्मद ने बताया कि वो ऐसे लोगों को कार खरीदने में मदद करेंगे जो 6 लाख रुपए तक की कार खरीदना चाहते हैं। इस योजना के तहत ग्राहक को कार की कीमत का 25 प्रतिशत डाउन पेमेंट करना होगा और शेष राशि पांच वर्षों में किस्तों में चुकाई जाएगी। इसमें से पहले तीन वर्ष की किस्त कंपनी भरेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत खरीदी गई कार के बाहरी 60 प्रतिशत हिस्से पर उनकी कंपनी विज्ञापन लगाएगी। इसके साथ ही कार को प्रति महीने 1500 किलोमीटर चलाने की बाध्यता भी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि कार लोन के लिए बैंकों से कंपनी की बातचीत हो चुकी है। इसके साथ ही इस बारे में देश की 6 कार कंपनियों से भी कंपनी बात कर चुकी है।

कंपनी का कहना है की उसने इस वर्ष 15 हजार कारों को इस योजना में शामिल करने लक्ष्य रखा है जबकि अगले वर्ष यह संख्या बढ़ाकर एक लाख करेगी।

अभी यह योजना दिल्ली, मुंबई और बैंगलूरू के लिए शुरू की जा रही है और शीघ्र ही यह पूरे देश में शुरू की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें