फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद लो कार, फिर नहीं मिलेगा ऐसा डिस्काउंट

Wed, 19 Jun 2013 06:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए यह एकदम सही वक्त है। मंदी की मार झेल रहीं ऑटों कंपनियां उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए जबरदस्त छूट दे रहीं हैं।
विज्ञापन


आर्थिक सुस्ती की मार झेल रहीं कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए कारों की महासेल लेकर आईं हैं, जिसमें 1 लाख 42 हजार तक की छूट वाली कार 'टाटा आरिया' भी शामिल है।

इसके अलावा मारुति सुजुकी से लेकर टाटा, हुंडई, निसान, महिंद्रा, सेवरले ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट दे रहीं हैं हालांकि रेनो की डस्टर और होंडा की अमेज पर बाजार में कोई ऑफर नहीं है।
विज्ञापन



कार बाजार की अग्रणी कंपनी मारुति ने इस महीने की शुरूआत से ही बड़ा एक्सचेंज कार्निवल शुरू किया है। कंपनी की नजर उन उपभोक्ताओं पर है, जिनकी कार पुरानी हो चुकी है और वे नई कार लेना चाहते है।
विज्ञापन


मारुति सुजुकी इंडिया के चीफ आपरेटिंग ऑफिसर मयंक पारिख कहते है कि यह पहल पूरे बाजार को गति प्रदान करेगी और वाहन उद्योग में एक नई जान डालेगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर में भी कार कंपनियों ने बंपर छूट दी थी लेकिन इसके बावजूद बिक्री में गिरावट का सिलसिला नहीं रूका था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें