बुगाटी ने अपनी लेजेंड सीरीज ब्लैक बेस वेरॉन के पांचवे एडिशन को पेश किया है। कंपनी ने इस कार को बुगाटी 18-टाइप कार से प्रेरित होकर तैयार किया है जो प्री-वार के समय तैयार की गई थी।
कंपनी ने इस कार को ब्लैक बेस नाम दिया है ये दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली कारों में से एक है।
कंपनी इस कार के सिर्फ लिमिटेड तीन ही यूनिट उतारेगी।
भारतीयों के लिए सुजुकी हायाबुसा तीन खास रंगों मेंइस कार को कार्बन फाइबर से तैयार किया गया है साथ ही इसको पूरी तरह ब्लैक पेंट किया गया है जैसाकि इसकी पिछली कारों में भी देखने की मिला है।
इसके एक्सटीरियर पर गोल्ड कलर को एसेंट दिया गया है और 24 कैरेट गोल्ड से तैयार बुगाटी लोगो का इस्तेमाल किया गया है।
बुगाटी की इस कार के इंटीरियर में पूरी तरह लेदर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें सभी एडवांस फीचर्स को शामिल किया गया है।
इसके इंजन की बात करें तो इसमें 8.0 लीटर का डब्ल्यू-16 क्वॉड टर्बोचार्जड इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 1183.7 बीएचपी और 1500एनएम टार्क पैदा करने में सक्षम है।
0-100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में ये सिर्फ 2.6 सेकेंड का समय लेती है। इसकी टॉप स्पीड 375 किमी प्रति घंटा है।