फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमडब्लू ने खोला दूसरा सबसे बड़ा शोरूम

Wed, 05 Dec 2012 06:09 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्लू ने भारत में अपने दूसरे सबसे बड़े शोरूम की शुरूआत की है। कुछ दिन पहले ऑडी ने भी अहमदाबाद में अपना सबसे बड़ा शोरूम खोला है। बीएमडब्लू ने अपने इस नए शोरूम का फरीदाबाद में मथुरा रोड पर डचेज मोटर्न के नाम से उद्घाटन किया है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनियों में बीएमडब्लू मामूली अंतर के साथ सबसे आगे हैं। दूसरे पायदान पर मौजूद ऑडी बीएमडब्लू से आगे निकलने के लिए प्रयासरत है। बीएमडब्लू का बेहतरीन डीलर नेटवर्क इसे दूसरी कंपनियों से अलग बनाता है। फरीदाबाद में शुरू हुआ कंपनी का नया शोरूम 1,300 वर्ग फीट में है।

नए शोरूम में एक समय में 13 नई कार को प्रदर्शित किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें पूरी तरह से सुसज्जित वर्कशॉप है। वर्कशॉप में 92 बे हैं, जिनमें एक दिन में 350 कारों की सर्विस की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें