फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमडब्लू मिनी का भारत में उत्पादन का विचार

Thu, 20 Dec 2012 02:51 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्लू भारत में अपनी प्रीमियम कार मिनी का उत्पादन करने पर विचार कर रही है। कंपनी का कहना है कि यह योजना देश में प्रीमियम वर्ग की कारों की बाजार संभावनाओं पर निर्भर करेगी। भारत में बीएमडब्लू के प्रेसीडेंट फिलिप वोन साहन ने कहा कि कंपनी की पहली प्राथमिकता देश में मिनी ब्रांड को लोकप्रिय बनाने की है।
विज्ञापन


हैदराबाद में बीएमडब्लू मिनी की लांचिंग के बाद साहन ने कहा कि मिनी का बाजार काफी बड़ा है, इसलिए मैं देश में इसके उत्पादन की संभावना से इंकान नहीं कर सकता। पहले कंपनी यह देखेगी कि मिनी ब्रांड को भारतीय ग्राहकों के बीच कैसा रिस्पांस मिलेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह 100 फीसद आयातित कार है। बीएमडब्ल्यू के वैश्विक उत्पादन के लिए कई ऑटो कलपुर्जे भारत से ही आयात किए जाते हैं। मिनी के लिए भारत एक अहम आपूर्तिकर्ता देश है।

मुंबई और दिल्ली के बाद हैदराबाद तीसरा ऐसा शहर है जहां पर बीएमडब्लू ने अपनी स्मॉल सेग्मेंट की प्रीमियम कार मिनी को लांच किया है। जनवरी में लांचिंग के बाद नवंबर तक मिनी की 280 यूनिट की बिक्री हो चुकी है। जानकारों को उम्मीद है कि साल के अंत तक इसकी 300 कारों की बिक्री हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें